ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारों लोगों के साथ किया योग
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2018 9:24:31 AM
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारों लोगों के साथ किया योग

रांची। आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दस हजार लोगों के साथ योग किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी योग शिविर में मौजूद रहे। योग के लिए मंत्री और आम लोग सुबह छह बजे से पहले पहुंच चुके थे। केंद्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक मामले मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि रहे। मोरहाबादी ऑक्सीजन पार्क, रिम्स स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों ने योगाभ्यास किया। 


मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के बाद कहा कि झारखंड के लोग योग के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता से लेकर सरकारी अफसर अपने शरीर के प्रति सचेत रहे, स्वस्थ रहे इसके लिए योग जरुरी है। उन्होंने प्रदेश के लोगों को रोज योग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग आपके बजट को सीमित करने में सहायक है। स्वस्थ रहने पर बीमारी पर खर्च होने वाले रुपए आप अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरुरी काम कर सकते हैं।


चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने योगाचार्य अर्चना कुमारी को योग प्रशिक्षक हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अर्चना कुमारी ने योगाभ्‍यास में कई राष्‍ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल प्राप्‍त किए हैं। उन्‍हें योग सुंदरी के खिताब से भी नवाजा गया है। सरकार ने तीन साल पहले अर्चना को नौकरी देने की घोषणा की थी। 


मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री और राज्य के अफसरों ने भी योगाभ्यास किया। स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने भी योग शिविर में पहुंचे थे। योग कार्यक्रम के लिए यहां पंडाल बनाया गया था। योगाभ्यास 50 मिनट का रहा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS