झारखंड
सोनारी में सरयू राय ने किया पार्क का उद्घाटन, लोगों ने किया विरोध
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2018 3:14:14 PMजमशेदपुर। आज झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति व संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विस कंपनी (जुस्को) द्वारा सोनारी राम मंदिर के पास बनाई गई पार्क उद्घाटन किया। साथ ही यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस मौके पर जुस्को के एमडी आशीष माथुर भी मौजूद थे।
जुस्को द्वारा सोनारी में चार एकड़ में पार्क बनाया गया है। इस पार्क में बच्चों व बुजुर्गों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। आज मंत्री सरयू राय ने इस पार्क का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने इस पार्क का विरोध इसलिए किया कि दशहरे में रावण दहन कहां होगा? मंत्री सरयू राय ने विरोध कर रहे लोगों को रावण दहन के लिए दूसरा जगह उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया।
उन्होंने कहा कि इस पार्क से हजारों लोगों को फायदा होगा। बच्चे- बुजुर्ग पार्क का आनंद ले सकेंगे। जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने कहा कि टाटा स्टील और जुस्को कि ओर से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए विभिन्न जगहों पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इन पार्को की देख-रेख भी जुस्को ही करेगी।