झारखंड
नदी के किनारे जंगली हाथियों के झुंड देख इलाके में फैला दहशत का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2018 11:21:38 AMरांची। धनबाद के टुंडी प्रखंड में हाथियों के झुंड की वजह से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। प्रखंड के उकमा पंचायत स्थित बराकर नदी के किनारे लोगों ने तड़के जंगली हाथियों के झुंड को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया को दी। मुखिया ने वन विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। हाथियों के झुंड के देखे जाने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।