झारखंड
रघुवर दास ने वाजपेयी और जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2018 12:36:47 PMनयी दिल्ली/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ वह अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे।