ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
उत्तराखंड के मंत्री अरविंद पांडेय का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 7:30:06 PM
उत्तराखंड के मंत्री अरविंद पांडेय का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर। उत्तराखंड सरकार के खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री अरविंद पांडेय अपने पारिवारिक कार्यक्रम के निमित जमशेदपुर पहुँचें। इस क्रम में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों ने मंत्री श्री पांडेय का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उराँव भी मौजूद थें। मंत्री संग भाजपाईयों ने परिसदन में शिष्टाचार भेंट किया। 

 
इस क्रम में माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां देश के किसी कोने में जाने पर भी कार्यकर्ताओं का प्यार और स्नेह प्राप्त होता है। उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। यहाँ के कार्यकर्ता राज्य के मुख्यमंत्री का निर्माण करते हैं। कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी का आधार होता है। इस दौरान राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने भी मौजूद रहें। 
 
परिसदन में स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद समेत खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के अलावे संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, राकेश सिंह, सुनील बारी, बिमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, बिमल बैठा, काजू सांडिल्य, मोची राम बाउरी, परेश मुखी,कृष्ण भूषण त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS