ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 11:39:21 AM
जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न

सरायकेला। गत वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता और पार्टी के अंदर जारी अंतर्कलह की चुनौती को देखते हुए भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी हौसला अफजाई का काम शुरू कर दिया है। सरायकेला जिले के सामुदायिक भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्य समिति की कल बैठक हुई।
 
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के अतिरिक्त ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, कोल्हान प्रभारी अशोक षाड़ंगी, कोल्हान सह प्रभारी सह आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव समेत कई नेताओं तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
 
बैठक के दौरान साल 2019 में होने वाले लोकसभा में 350 प्लस सीट तथा विधानसभा चुनाव में 60 प्लस सीट के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का जमकर प्रचार प्रसार करने के आह्वान किया गया।
 
भाजपा को चुनौती देने हेतु एकजुट हुए विपक्ष का सामना कर उसे शिकस्त देने की भी रणनीति बनाई है। वहीं हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में दौरान टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के विरुद्ध कार्य करने तथा इस दौरान आपसी अंतर्कलह के कई मामले सामने आने को भी भाजपा ने गंभीरता से लिया है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS