झारखंड
सिल्ली और गोमिया उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 11:31:08 AMरांची। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान दोपहर तीन बजे तक होगी। बूथों पर मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता घंटों लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आया। 31 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। आज दोनों ही इलाकों में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। गोमिया में 13 और सिल्ली में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
गोमिया उपचुनाव में त्रिकोणीय तो सिल्ली में आमने-सामने का संघर्ष है। गोमिया के त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा के माधव लाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो और झामुमो की बबीता देवी कायम हैं। इसी प्रकार सिल्ली उपचुनाव में आजसू के सुदेश महतो और झामुमो की सीमा देवी के बीच आमने-सामने का संघर्ष है।