ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सिल्ली व गोमिया में वोटिंग कल, पुलिस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2018 3:30:41 PM
सिल्ली व गोमिया में वोटिंग कल, पुलिस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

 रांची। सिल्ली और गोमिया उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदानकर्मी अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो चुके हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी को रांची में, जबकि गोमिया विधानसभा की पोलिंग पार्टी को बोकारो में प्रशिक्षण दिया गया। दुर्गम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। दोनों विधानसभा में चुनाव कराने के लिए भेजे गये कर्मचारियों से कहा गया कि वे निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव करवायें। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये हैं।

 
बोकारो जिला मुख्यालय में गोमिया उप-चुनाव के लिए जा रही पोलिंग पार्टी को जिले के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) समेत अन्य चुनाव सामग्रियां दी गयीं। जिले के एसपी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। झुमरा पहाड़ पर जिन लोगों को चुनाव में ड्यूटी करनी है, उन्हें बोकारो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया।
 
इधर, रांची में उपायुक्त राय महिमापत रे ने मोरहाबादी में मतदान अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS