झारखंड
प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा 25 को, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 4:20:33 PMरांची। रांची और धनबाद में 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजधानी रांची से लेकर धनबाद तक में सुरक्षा के कड़े चाक-चौबंद इंतजाम किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जहां एक ओर एसपीजी के जवान तैनात रहेंगे, वहीं झारखंड पुलिस का भी सुरक्षा घेरा रहेगा।
झारखंड पुलिस के एडीजी सह प्रवक्ता आरके मल्लिक ने कहा प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती धनबाद में की गई है। दोनों कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। जिसकी मॉनिटरिंग वहां के जोनल आईजी कर रहे हैं।
बड़ी परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए सौ विस्थापितों को प्रधानमंत्री कोल इंडिया का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। दिल्ली लौटने के दौरान प्रधानमंत्री रांची एयरपोर्ट पर सूबे के 19 पिछड़े जिलों के डीसी के साथ बैठक भी करेंगे।