ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किया सीट जीतने का दावा
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2018 3:07:54 PM
झारखंड उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किया सीट जीतने का दावा

रांची। सिल्ली व गोमिया उपचुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार का दौर शुरू हो गया है। यहां 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना होगी। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री रघुवर दास गोमिया के होसिर यूथ सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के बूथ व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जोन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ भी बैठक की। नेहरू मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया। होसिर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र के मतदाताओं को बूथ तक लाने में सहयोग करें। रघुवर दास ने गोमिया सीट जीतने का भी दावा किया।
 
गोमिया सीट के लिए मुख्यमंत्री पिछले तीन दिन से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। यहां से भाजपा के माधवलाल सिंह पार्टी प्रत्याशी हैं। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि एक तरह विपक्ष का संयुक्त मोर्चा है तो दूसरी तरफ अपने साथी आजसू से भी चुनौती मिल रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS