ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सरदार पंडा अजितानंद ओझा का निधन
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2018 1:42:10 PM
सरदार पंडा अजितानंद ओझा का निधन

देवघर। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा अजितानंद ओझा का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। आज सुबह वे अचानक बेहोश हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंदिर के मुख्य महंत के निधन से पूरे तीर्थपुरोहित समाज में शोक की लहर है। 46 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के निर्देश पर पिछले साल 6 जुलाई को पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ उनकी सरदार पंडा के रूप में ताजपोशी हुई थी। 1970 में तत्कालीन सरदार पंडा भावप्रीतानंद ओझा के देहांत के बाद उनके वास्तविक उत्तराधिकारी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पिछले वर्ष मामले में न्यायालय के निर्णय के बाद पुरानी व्यवस्था दोबारा बहाल हुई थी।

 

सरदार पंडा के निधन को अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा ने अपूर्णीय क्षति बताया है। सरदार पंडा के निधन की खबर सुनकर देवघर उपायुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मंदिर की पौराणिक पूजा पद्धति को कायम रखने में सरदार पंडा की अहम भूमिका रही है। उनके निधन से भारी क्षति हुई है।

 

परंपरा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए मंदिर प्रांगण में रखा जाएगा। वहां से पूरे सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर मानसरोवर तट पर लाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाबा मंदिर के सरदार पंडा के मानसरोवर तट पर ही अंतिम संस्कार की परंपरा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS