ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
गोदरमा को मिला नया बांध, किसानों में खुशी की लहर
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 4:33:41 PM
गोदरमा को मिला नया बांध, किसानों में खुशी की लहर

बिश्रामपुर। जब नही था बांध किसानों की कमर टूट सी गई थी। किसान अपने खेतों में जाते तो थे पर निराश मन से घर को लौटने पर विवश थे। जब वहां के किसानों ने अपने नेता झारखंड नवनिर्माण मोर्चा सुप्रीमो अभिमन्यु सिंह के पास अपनी समस्या रखी और कहा कि पिछले 3 सालो से हमारे खेत सूखे पड़े है। खेतों में पानी नही मिलने से खेत बंजर होने के कगार पर आ गए थे। यहाँ के ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र से बहुतों बार गुहार लगाई और पूर्व और वर्तमान मंत्री से भी बांध बनवाने की गुहार लगाई पर इन किसानों को इसका कोई फायदा नही मिला।

 

 अंत मे अभिमन्यु सिंह ने स्तिथि का ज्याजा लेकर बांध का निरीक्षण किया और गोदरमा और डंडिला के किसानों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे में मैं बिना सरकारी तंत्र के सहायता लिए निजी खर्च से बांध बनवा दूंगा। और 24 घंटे के अंदर अभिमन्यु ने किसानों को बांध बनवा कर उन्हें उपहार दिया।

 

 किसानों ने श्री सिंह से कहा कि यह बांध गोदरमा, डंडिला के किसानों का जीवन रेखा है। जहाँ किसानों के अंदर अपने फसल के सुनहरे भविष्य के लिए सपने होते है। जब बांध में पानी जमा होता है। तब रबी और खरीफ की फसलों से गोदरमा और डंडिला की 250 एकड़ जमीन पर केवल हरियाली नजर आती है। ग्रामीणों ने श्री सिंह को कहा कि बांध के रूप में दिया गया आपका यह उपहार हमारे लिए अमूल्य है।

 

 ग्रामीणों में नवल किशोर पांडेय, मौके पर-जितेंद्र पांडेय, कामेश्वर मेहता, सुजीत पांडेय, पिंटू पाण्डेय, असफाक अंसारी, सोनू कुमार, राहुल,छोटू, सहित सैकड़ों की संख्या में बांध बनने की ख़ुशी में उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS