झारखंड
कोडरमा में मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे हुए बीमार
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 5:04:17 PMकोडरमा। कोडरमा जिले के डोमचाच प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया में मध्याहन भोजन में खिचड़ी खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। इनमें से 17 बच्चों का इलाज कोडरमा के सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि दो बच्चे डोमचाच अस्पताल में दाखिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार भोजन में छिपकली गिरी थी।
जानकारी के अनुसार बच्चे सुबह विद्यालय में भोजन करने के बाद घर लौट गए। घर जाने के बाद सभी को उल्टी होने लगी। इसके बाद बच्चों के अभिभावक उन्हें लेकर आसपास की क्लीनिकों में जाने लगे। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्याहन भोजन के बाद कुछ बच्चे अपने घर चले गए थे। जबकि कुछ स्कूल में ही थे।
इधर, ग्रामीणों के अनुसार एक बच्चे की थाली में छिपकली पाई गई है। कहा जा रहा है छिपकली के कारण ही भोजन विषाक्त हो गया था। जिससे बच्चों की स्थिति बिगड़ी।