ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड की जनता का स्वाभिमान नहीं खरीद सकते भ्रष्ट लोग: मुख्यमंत्री रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 5:16:16 PM
झारखंड की जनता का स्वाभिमान नहीं खरीद सकते भ्रष्ट लोग: मुख्यमंत्री रघुवर दास

 रांची। गोमिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माधव लाल सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को गोमिया पहुंच गये। पेटरवार मंडल के पंचायत प्रभारियों के साथ बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झारखंड के लोगों का स्वाभिमान भी जगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का स्वाभिमान चंद भ्रष्टाचारी नहीं खरीद सकते।

 
गोमिया विधानसभा के पेटरवार मंडल के पंचायत प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए राज्य के सभी भ्रष्टाचारी नेता एक हो गये हैं। जातिवाद से ऊपर उठकर भाजपा के माधवलाल सिंह को जिताना है। सीएम ने कहा कि राज्य में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार 3,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य को लूटा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास’. झारखंड सरकार उसी मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की समृद्धि के लिए सरकार कृतसंकल्प है। रघुवर दास के साथ झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राजमहल के विधायक अनंत ओझा, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष संजय सेठ, बोकारो भाजपा के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS