झारखंड
उपायुक्त ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 4:00:07 PMजमशेदपुर। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए देशभर में 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर में जिला प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा इस अभियान को जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस दौरान आज उपायुक्त अमीत कुमार ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपायुक्त अमीत कुमार ने कहा कि रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे घूम घूम कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत प्रशासन कई तरह से लोगों को जागरूक कर रहा है। ताकि शहर में हो रहे सड़क हादसों पर रोक लग सके। साथ ही शहर के लोग ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक हो सके।
गौरतलब है कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह गत 23 अप्रैल से जारी है, जो आगामी 30 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसी क्रम में जमशेदपुर में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ वे लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी अपील भी किए।