ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दिल्ली से रांची लौटी शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी का भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 4:54:37 PM
दिल्ली से रांची लौटी शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी का भव्य स्वागत

रांची। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को सुरक्षाबलों के जांबाज जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शांति काल के वीरता के पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने शांति काल में दिए जाने वाले दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से शहीद प्रमोद कुमार को सम्मानित किया। मरणोपरांत उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
 
राष्ट्रपति से कीर्ति चक्र प्राप्त कर दिल्ली से रांची पहुंची शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। जामताड़ा के रहने वाले सीआरपीएफ कमाडेंट प्रमोद कुमार कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 15 अगस्त 2016 को शहीद हो गए थे। शहीद होने से पहले उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उनके इस पराक्रम के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
 
शहीद सीआरपीएफ कमाडेंट प्रमोद कुमार पहले ऐसे झारखंडवासी बने, जिन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। पत्नी नेहा त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है कि उन्होंने अपना सबकुछ देश के लिए न्योछावर कर दिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS