ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आसाराम को उम्रकैद की सजा, जमशेदपुर में आसाराम आश्रम में पसरा सन्नाटा
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 4:11:46 PM
आसाराम को उम्रकैद की सजा, जमशेदपुर में आसाराम आश्रम में पसरा सन्नाटा

जमशेदपुर। लौहनगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में आज जोधपुर कोर्ट द्वारा दुष्कर्म के मामले में आसाराम को दोषी करार दिए जाने के बाद डिमना स्थित आसराम के आश्रम में अमावस की अंधेरा की तरह सन्नाटा पसर गया है। कभी डिमना के इस आश्रम में आसाराम के अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ती थी। लेकिन आज यहां सन्नाटे का आलम देखा गया। 

 

करीब 4 साल से रेप के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस फैसले के बाद जोधपुर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जज मधुसूदन शर्मा ने आसाराम बापू को 16 साल की नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में आसाराम के साथ शिल्‍पी और शिवा को भी दोषी करार देते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई है।

 

गौरतलब है कि अगस्त 2013 में 16 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने जोधपुर आश्रम में उसके साथ यौन शोषण किया। दो दिन के बाद ही लड़की के पिता ने दिल्ली जाकर आसाराम के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद केस राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS