झारखंड
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 4:52:15 PMजमशेदपुर। वीर खालसा दल के द्वारा साकची गुरुद्वारा में चार जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिख रीति-रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। संस्था की ओर से चारों जोड़ों की विदाई साकची गुरुद्वारा से की गई। विदाई के समय वधू पक्ष को अटैची, बिस्तर, मिक्सर, आयरन, सिलाई मशीन, वर व वधू पक्ष के चार जोड़े सूट, कलाई खड़ी का जोड़ा, स्टील के बर्तन, डिनर सेट दिए गए।
इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में समाज के कई बुद्धिजीवी लोग एवं विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान के अलावा विवाहित जीवन में प्रवेश कर रहे लोगों के परिजन मौजूद थे। विवाह सिख रीति-रिवाज के अनुसार गुरुद्वारा परिसर के अंदर आयोजित की गई। विवाह संपन्न होने के बाद समाज के लोगों ने विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।