ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची में पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 12:58:13 PM
रांची में पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

रांची। राज्य के विभिन्न इलाकों से पैदल यात्रा पर निकले राज्य के हजारों पारा शिक्षकों का जत्था राजधानी पहुंच चुका है। समान काम के बदले समान वेतन समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आज रांची में पारा शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर पारा शिक्षक जहां 30 अप्रैल तक मुख्यमंत्री आवास के समक्ष लगातार धरना देंगे, वहीं एक मई को राजभवन के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पारा शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

 

पुलिस ने उन्हें मोरहाबादी मैदान के पास ही रोक दिया है। पारा शिक्षकों की पदयात्रा में उत्तरी छोटानागपुर में कोडरमा, दक्षिणी छोटानागपुर में गुमला, पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर, संथाल परगना में देवघर और कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर से शुरू हुई और रांची पहुंची है। इसमें राज्य भर के 70 हजार पारा शिक्षक शामिल हुए हैं। 

 

इधर, पारा शिक्षकों के आंदोलन को राजद समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि राज्य की पूरी शिक्षा व्यवस्था पारा शिक्षकों पर टिकी है, परंतु सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जा रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS