झारखंड
चारा घोटाला मामला : भोला यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2018 2:40:33 PMरांची। चारा घोटाले मामले में आदालत ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी विधायक भोला यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई की विशेष अदालत ने भोला यादव को कोर्ट के अवमानना करने का दोषी मानते हुए गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
अदालत ने भोला यादव के उस बयान पर संज्ञान लेते हुए नोटिस दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर' लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई गई है। इससे पहले चार अप्रैल को भोला के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया गया था। उन्हें 19 अप्रैल को अदालत में हाजिर होकर जवाब देने का आदेश दिया गया था। वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। न तो कोई रिप्लाई दिया और न ही उपरी अदालत का कोई स्टे आडर अदालत में दाखिल किया, जबकि सीबीआइ की ओर से अदालत में बताया गया अदालत द्वारा जारी नोटिस का तामिल करा दिया गया है।