ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड निकाय चुनाव: मतगणना कल, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2018 1:32:35 PM
झारखंड निकाय चुनाव: मतगणना कल, तैयारियां पूरी

रांची। झारखंड के 34 नगर निकायों का चुनाव का मतगणना कल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सुबह 9 बजे से ही वार्ड पार्षद के परिणाम सामने आने लगेंगे। वहीं, मेयर और डिप्टी मेयर की काउंटिंग का रुझान 10:30 बजे तक स्पष्ट होने लगेगा। दोपहर होते-होते विनिंग कैंडिडेट की घोषणा होने की उम्मीद है। उसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों पूरी कर ली है। प्रशिक्षण प्रभारी ने मतगणना सुपरवाइजर और सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे मतगणना स्थल पर पर अपने साथ कोई भी अवांछित सामान लेकर नहीं आयें। 

 

इवीएम में आउटर सील या स्पेशल टैग नहीं है, तो इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी को दें, ताकि वे मतगणना हॉल में मौजूद दलों के एजेंट को इसकी जानकारी दे सकें। श्रीमती झा ने बताया कि इवीएम के सभी सील सही हैं, तो रिजल्ट सेक्शन के रिजल्ट-1 को दबायें। रिजल्ट-1 का बटन दबाते ही डिसप्ले सेक्शन में प्रत्याशीवार रिजल्ट आना शुरू हो जायेगा। इसके बाद बताया गया कि मतगणना के वक्त जो परिणाम डिसप्ले में आता जायेगा, उसे फॉर्म 17-क के भाग दो में लिखते जाना है। 

 

यह प्रशिक्षण मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दिया जायेगा। प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। प्रत्येक चरण में 25 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। पहले चरण का प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण 11.30 से 12.30 बजे तक चलेगा। मतगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है।

 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS