झारखंड
झारखंड राज्यसभा चुनाव : भाजपा कांग्रेस की मैच बराबरी पर खत्म
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 1:30:44 PMरांची। झारखंड में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली। भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज साह विजय घोषित किए गए। भाजपा के समीर उरांव को 27 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साह को 26 वोट मिले। वहीं दूसरे सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोंथालिया को 25 मत मिले थे, लेकिन आंकडों के मुताबिक सोंथालिया का आंकड़ा 25.99 तक पहुंचा। धीरज साहू ने 0.1 वैल्यू से सोंथालिया को हराया। जेवीएम विधायक प्रकाश राम के क्रॉस वोटिंग से विपक्षी खेमे में खलबली मची रही, लेकिन चुनाव का रिजल्ट आने के बाद झारखंड में विपक्ष की एकजुटता को बल मिला।
दिन भर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शह और मात का खेल भी चलता रहा। भाजपा जहां समीर उरांव के सीट को लेकर आश्वस्त थी, वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार धीरज साहू से चुनावी मुकाबला कर रहे सोंथालिया को जीत दिलाने के लिए भाजपा अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में सक्रिय रही। चुनाव आंकड़ों के हथियार से जीता जाता है। भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर कब्जा कर चुनावी मैच को बराबरी पर खत्म किया। कांग्रेस को अन्य विपक्षी दलों का भी समर्थन हासिल था। चुनाव आयोग ने रात में काफी कशमकश के बाद जारी परिणामों में भाजपा के समीर उरांव एवं कांग्रेस प्रत्याशी धीरज प्रसाद साहू को निर्वाचित घोषित किया।