ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
तीन दिवसीय झारखंड ट्रेवल मार्ट का आयोजन 23 से
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 4:56:42 PM
तीन दिवसीय झारखंड ट्रेवल मार्ट का आयोजन  23 से

रांची। झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की ओर दुनिया को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने 23 मार्च से 25 मार्च तक खेलगांव में झारखंड ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया है. रांची के होटवार स्थित खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस ट्रेवल मार्ट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

शुक्रवार (23 मार्च, 2018) की शाम को झारखंड के पर्यटन, युवा मामलों, खेल, राजस्व, कला एवं संस्कृति मंत्री अमर बाउरी ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे से सात बजे के बीच झारखंड के विभिन्न नृत्य शैलियों के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

 

 

 शनिवार (24 मार्च) को सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक बिजनेस सेशन चलेगा. इस सेशन में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे. शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जायेंगे। झारखंड में बने वस्त्रों को विश्व मंच पर लाने की कोशिश के तहत इस दौरान खासतौर पर झारखंड टेक्सटाइल शो का भी आयोजन किया जायेगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS