झारखंड
बीइइओ महेंद्र प्रसाद को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 5:47:28 PM बेरमो। बीइइओ महेंद्र प्रसाद को एसीबी धनबाद की टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र प्रसाद धौड़ा राजकीय मध्य विद्यालय के समीप संकुल संसाधन केंद्र में सप्लायर मन बहादुर थापा से बिल पास करने के एवज में घूस ले रहे थे। इस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ बीईईओ को पकडा और सीधे धनबाद लेकर चली गयी। बता दें कि विद्यालय मकोली में स्थित है।
एसीबी लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के जेई पीयूष कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पीयूष कुमार बिल भुगतान के लिए 12 हजार का रिश्वत ले रहे थे।