ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा प्रखंड युवा अध्यक्ष विक्की कुमार साहू को गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 5:21:26 PM
भाजपा प्रखंड युवा अध्यक्ष विक्की कुमार साहू को गोली मारकर हत्या

गुमला। गुमला में भाजपा प्रखण्ड युवा अध्यक्ष विक्की कुमार साहू (27 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। पहले गोली मारी। उसके बाद शरीर के विभिन्न हिस्सों को भुजाली से काट दिया। बायां पैर को भी तोड़ दिया। घटना सिलाफारी गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे घटी है। विक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। विक्की की हत्या से गुस्साये लोगों ने रविवार की सुबह 5.30 बजे सिलाफ़ारी गांव के समीप एनएच 43 एक घण्टे के लिए जाम कर दिया। एसपी व डीएसपी ने जाम स्थल पहुंच लोगों से बात की ओर जाम हटवाया। 

 

 

मृतक के भाई जनक साहू ने बताया कि रात सवा दस बजे कुछ लोगों ने जुआ खेलने के बहाने विक्की को बुलाया था। घर से आधा किमी दूर इमली पेड़ के पास जुआ खेलने के बार रात एक बजे विक्की स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी बाजार टाड मोड़ के पास पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने विक्की पर हमला कर दिया. छाती व कान के पास गोली मारी। फिर गर्दन, पेट , छाती व पैर को भुजाली से काट दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जबतक उसका भाई जनक पहुंचता। विक्की की मौत हो गयी थी। परिजनों के निशानदेही पर रात को ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। वे सभी जुआ खेल रहे थे और विक्की के साथ पहले से दुश्मनी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS