झारखंड
जेल में लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब, रिम्स अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 5:07:34 PMरांची। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शुक्रवार को दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में फैसला सुनाया जाना था लेकिन सीबीआई के विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह के दो दिनों की ट्रेनिंग पर जाने के कारण फैसला सोमवार को सुनाया जाएगा।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में रांची की होटवार जेल में सजा भुगत रहें हैं। चारा घोटाला के तीन मामलों में लालू के खिलाफ फैसला सुनाया जा चुका है।