ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची-टाटा रोड पर बुंडू में फेसबुक पोस्ट के बाद तनाव
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 6:04:24 PM
रांची-टाटा रोड पर बुंडू में फेसबुक पोस्ट के बाद तनाव

 बुंडू/रांची।  रांची-टाटा मार्ग पर जिला मुख्यालय से लगभग 41 किमी की दूरी पर स्थित बुंडू में सोशल नेटवर्किंग साइट पर खास धर्म पर की गयी टिप्पणी के बाद बवाल मच गया है।   टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सड़क पर कई लोग उतर आये।  एनएच 33 के किनारे बुंडू में सारी दुकानें बंद रखी गयी हैं।  इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।   

टिप्पणी के बाद उग्र भीड़ ने रास्ता जाम कर दिया।  बीच रास्ते में टायर जलाकर रख दिया गया. सड़क पर जो गाड़ियां दिखीं उसे आग के हवाले कर दिया गया।  जानकारी के अनुसार उग्र भीड़ की गिरफ्त में 12-13 गाड़ियां आयीं जिसके शीशे फोड़ दिये गये और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर कर दी गयी है।  पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।  
 
एक व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।  कई लोग इस टिप्पणी को लेकर विरोध में आ गये और गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया।  भीड़ इतनी उग्र हो गयी कि उन्हें समझाना मुश्किल हो गया.  पुलिस विभाग ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा,  हालात अब नियंत्रण में हैं।  आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।  सोशल साइट पर एक व्यक्ति ने धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की थी।   
 
आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद हालात सुधर रहे हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी व्यक्ति ने कहा, उसने यह पोस्ट जानबुझकर नहीं किया।  गलती से उसके फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट हो गया. भीड़ आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS