ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
दुमका में हुई सड़क दुर्घटना से हूं मर्माहत: मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 12:56:15 PM
दुमका में हुई सड़क दुर्घटना से हूं मर्माहत: मुख्यमंत्री

दुमका (हि.स.)। दुमका में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुमका में हुई सड़क दुर्घटना से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के त्वरित इलाज की व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
बतादें कि रविवार सुबह दुमका-देवघर मुख्य पथ पर जरदाहा पहाड़ के समीप सूमो और ट्रक की टक्कर से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग जेएसएससी की परीक्षा में भाग लेने जा रहे थे। जरमुंडी और तालझारी थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद घायलों को जरमुंडी सीएचसी में भर्ती करा दिया है। मृतकों में अधिकांश दुमका के निवासी थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS