ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
चीनी वाणिज्य दूत ने झारखंड को सराहा
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 6:17:52 PM
चीनी वाणिज्य दूत ने झारखंड को सराहा

 रांची, (हि.स.)। चीनी कांसुलेट जनरल मा जानू ने कहा है कि झारखण्ड राज्य बहुत ही अच्छा है। यहां के लोग मिलनसार हैं। झारखंड और चीन के संबंध अच्छे हैं। यह मैत्रीपूर्ण विनिमय और आपसी सांमजस्य के संकेत देते हैं। मा जानू शनिवार को होटल रेडिशन ब्लू में कांसुलेट जनरल ऑफ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इन कोलकाता की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर भारत और चीन के मैत्री को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। 

इस प्रतियोगिता में झारखंड के कई लोगों ने भाग लिया। इनमें 15 लोगों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विवेक आनंद को और द्वितीय पुरस्कार सुदीप लाल को मिला। तृतीय पुरस्कार फिरोज खान को मिला। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 
 
चीनी कांसुलेट जनरल मा जानू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चीन के विकास और चीन-भारत सम्बन्ध पर अच्छे ज्ञान और जानकारी का प्रदर्शन किया गया है। ये सब मैत्रीपूर्ण विनिमय और आपसी सामंजस्य के भविष्य की ओर संकेत देते है, जो चीन तथा झारखण्ड में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। एक तरफ झारखण्ड की तीव्र आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति दूसरी तरफ पूर्व भारत में चीनी कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ चीन और राज्य की कम्पनियों के बीच व्यापार तथा निवेश सहयोग की अपार क्षमता है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर से नवम्बर, 2017 तक चीन-भारत मैत्री एवं चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं नेशनल कांग्रेस पर एक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS