ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आज से शुरू हुआ अमित शाह का झारखंड अभियान
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2017 12:41:20 PM
आज से शुरू हुआ अमित शाह का झारखंड अभियान

रांची। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज राजधानी रांची पहुंचे।  अमित शाह के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों समेत पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से निकलने के बाद शाह सीधे रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान का भी शुभारंभ किया। झारखंड में आज से आरंभ हुआ यह अभियान 02 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को सबसे बड़ा जनांदोलन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  शाह 15 और 16 सितम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ही पार्टी नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और 17 सितम्बर को कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो जायेंगे। अमित शाह इससे पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा का भी दौरा कर चुके है और इन दौरों के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता में जीत का मंत्र फूंका है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS