अंतरराष्ट्रीय
रूस ने जवाबी कार्रवाई में ईटली के 24 और स्पेन के 27 राजनयिकों को किया निष्कासित
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2022 9:46:35 PMदिल्ली। रूस ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर रूसी राजनयिकों के निष्कासन पर जवाबी कार्रवाई में ईटली के 24 और स्पेन के 27 राजनयिकों को आज निष्कासित कर दिया।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में स्पेन के दूतावास और सेंट पीटर्सबर्ग में स्पेन के महावाणिज्य दूतावास के 27 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है। मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने बताया कि ईटली के 24 राजनयिकों को भी निष्कासित किया गया है।