अंतरराष्ट्रीय
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा - अफगानिस्तान में विस्थापितों के लिए एक सप्ताह की पर्याप्त चिकित्सा सामग्री उपलब्ध
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2021 9:33:46 PMदिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अफगानिस्तान में विस्थापितों की सहायता के लिए उसके पास एक सप्ताह के लिए पर्याप्त चिकित्सा सामग्री उपलब्ध है। संगठन के, मोरक्को से अफगानिस्तान तक के, पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र के प्रमुख अहमद अल मंधारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुबई में भंडार की गई पांच सौ मीट्रिक टन चिकित्सा सामग्री अफगानिस्तान नहीं पहुंचाई जा सकी क्योंकि काबुल हवाई अड्डे पर विणिज्यिक विमान नहीं उतर सकते। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने रविवार को संयुक्त रूप से सामग्री की आपूर्ति के लिए तुरंत व्यवस्था किए जाने का अह्वान किया था।