अंतरराष्ट्रीय
आज है विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2021 5:50:27 PMदिल्ली। आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। इस आयोजन के माध्यम से तम्बाकू के प्रयोग और उसके व्यापार से होने वाले दुष्प्रभावों तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तम्बाकू से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा की जाती है। इसके माध्यम से जन-स्वास्थ्य की बेहतरी के अलावा आने वाली पीढी के स्वास्थ्य के बारे में भी सचेत किया जाता है।
तम्बाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने वर्ष 1987 से हर वर्ष 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाने का फैसला किया था।