अंतरराष्ट्रीय
म्यांमार: सुरक्षा बलों ने यंगून में सरकार विरोधी 22 प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2021 8:43:01 PMदिल्ली। म्यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में कल 39 लोग मारे गये। यह अब तक की सबसे बड़ी हिंसा थी। सुरक्षाबलों ने यंगून में सरकार विरोधी 22 प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी।
16 अन्य प्रदर्शनकारी भी अन्य जगहों पर मारे गये। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी भी मारा गया। रविवार को ही चीन द्वारा प्रायोजित दो कारखाने भी जला दिये गये। यंगून और अन्य जिलों में हिंसा को देखते हुए मार्शल लॉ की घोषणा कर दी गई है।