अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश: पिछले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2020 6:10:03 PMनई दिल्ली। बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। बाढ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र के बुलेटिन के अनुसार चार प्रमुख नदी घाटियों के 101 अवलोकन बिंदुओं में से 69 पर जल स्तर घट रहा है लेकिन 27 स्थानों पर जलस्तर बढ रहा है।
देश में जमुना, ब्रह्मपुत्र, पदमा, गंगा और तीस्ता सहित 16 नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार देश में 54 लाख से अधिक लोग बाढ से पीडित हैं। बाढ के कारण मृतकों की संख्या 41 हो गई है।