अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका में नौसेना के 180 कर्मी पाये गये कोविड-19 से संक्रमित
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2020 1:13:30 PMदिल्ली। श्रीलंका में नौसेना 180 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें पहले के 44 मामले भी शामिल हैं। सेना कमांडर शवेन्द्र सिल्वा ने बताया कि इन नौसेना कर्मियों में 112 मामले वेलीसरा कैम्प से संबंधित हैं, जिनमें से 68 कर्मचारी छुट्टी पर हैं।
श्रीलंका में अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 567 है, जिनमें से 434 सक्रिय मामले हैं, सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 126 ठीक हो चुके हैं।