अंतरराष्ट्रीय
भारत ने पाकिस्तान सरकार से दिखावा रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2020 2:07:14 PMनई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के एक सदस्य को निशाना बनाकर मारने की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान में यह घटना हाल ही में गुरूद्वारा ननकाना साहिब में तोड़-फोड़ करने और पवित्र स्थल का अपमान करने तथा एक सिख लड़की का अपहरण करने और जबरन उसका धर्म बदलने की घटना के बाद हुई है।
भारत ने पाकिस्तान सरकार से दिखावा रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। भारत ने कहा है कि जघन्य अपराध करने वाले लोगों को कड़ा दंड दिया जाना चाहिए, जिससे दूसरों को सबक मिले।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार को अन्य देशों को उपदेश देने की बजाय अपने अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करनी चाहिए।