अंतरराष्ट्रीय
भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा मुद्दे पर नई दिल्ली में बैठक जारी
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2019 12:42:39 PMनई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की इस समय नई दिल्ली में बैठक चल रही है। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच यह 22वीं बैठक है। बैठक में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीनी शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्री वांग यी कर रहे हैं।
इस वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के बीच चेन्नई में दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद यह दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की पहली बैठक है।