अंतरराष्ट्रीय
कांगो की राजधानी किंशासा में भीषण बस दुर्घटना में 30 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2019 4:42:21 PMमबांजा-नगगुंगु। कांगो की राजधानी किंशासा में रविवार को हुई एक बस दुर्घना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई जब एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। रेड क्रॉस के प्रवक्ता डेविड नसियाला ने कहा कि वे मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
बस लुफु से किंशासा जा रही थी। इस दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया और चालक का बस पर से नियंत्रण समाप्त हो गया जिससे यह दुर्घटना हुई। यह हादसा रविवार को करीब एक बजे हुआ। बस में सवारियों के अलावा काफी सामान भी लादे गए थे। राष्ट्रपति फेलिक्स तशिसेकेदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है और उन्होंने जापान के नए सम्राट की ताजपोशी समारोह में शिरकत करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया हे।