अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेससूट का अनावरण, 2024 के चंद्र दक्षिण ध्रुव मिशन में करेगा प्रयोग
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2019 11:10:02 AMवाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने नये स्पेस सूट का अनावरण किया। नासा इसे पहली बार अपने 2024 के चंद्र दक्षिण ध्रुव मिशन में प्रयोग करेगा। नासा के अनुसार लाल, सफेद और नीले रंग के इस सूट को जीवनदायी बैकपैक और दबाव के परिधान से बनाया गया है।
नासा के अनुसार यह अंतरिक्षयात्रियों को अतिरिक्त तापमान, विकिरण, माइक्रोमीटरोयोरिड्स से बचाएगा। चंद्रमा की सतह पर बहुत अधिक जटिल कार्यों को पूरा करने में यह सूट सक्षम है। नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने चंद्रमा की खोज के लिए डिजाइन किए गए महिला और पुरुष के दो स्पेस सूट की प्रतिकृति प्रस्तुति की।