ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान ने जारी किया कार्यक्रम, 5 नवंबर को जाएगा पहला जत्था
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2019 10:57:09 AM
करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान ने जारी किया कार्यक्रम, 5 नवंबर को जाएगा पहला जत्था

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। गुरुनानक देव जी की जयंती के मद्देनजर पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर आने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया। कॉरिडोर का उद्घाटन आठ नवंबर को होगा। भारतीय तीर्थयात्रियों के दो जत्थे 5 और 6 नवंबर को जाएंगे।

 
आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक डेरा बाबा नानक साहिब और गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने के बाद भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था 13 और 14 नवंबर को वापस स्वदेश लौटेगा। पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का अंतिम मसौदा भारत को भेजा है। उधर, पाकिस्तान भारतीय सिख तीर्थयात्रियों से 3120 पाकिस्तानी रुपये (20 डॉलर) लेने पर अड़ा है। 
 
मसौदे के मुताबिक, हर कोई बिना किसी प्रतिबंध के करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग कर सकता है। भारत कम से कम 10 दिन पहले तीर्थयात्रियों की एक सूची पाकिस्तान को सौंपेगा। पाकिस्तान इस पर चार दिन में जवाब देगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS