अंतरराष्ट्रीय
जापान में हगिबीस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हुई, 17 लापता
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 12:39:46 PMटोक्यो। जापान में हगिबीस तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। साथ ही 17 लोग लापता बताये गए हैं। तूफान के कारण नदियां उफान पर हैं। बचावकर्मियों और प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरे देश में लगभग 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सूगा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि 3,76,000 घरों में बिजली न आने के अलावा 14,000 घरों में पानी नहीं है।
मिनिस्ट्री ऑफ लैंड, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट एंड टूरिज्म के अनुसार 12 प्रांतों में कम से कम 48 जगहों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। 21 नदियों के तटबंध ढह गए हैं। सरकार ने देशभर में राहत कार्यों के लिए 27,000 सेल्फ डिफेंस फोर्स के कर्मियों को तैनात किया है।