अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के श्रममंत्री एलेक्स अकोस्टा का इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 1:18:11 PMलॉस एंजेल्स। अमेरिका के श्रममंत्री एलेक्स अकोस्टा ने बाल यौन अपराध से जुड़े जेफरी एपस्टीन मामले में शुक्रवार को त्यागपत्र दे दिया। अकोस्टा फ्लोरिडा राज्य में पूर्व सरकारी अधिवक्ता थे। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट काफी उग्र थे।
जेफरी एपस्टीन को देह व्यापार और जालसाजी के मामले में हिरासत में लिया गया है। एपस्टीन ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की अपील की है। एपस्टीन पर आरोप है कि उसने दो गवाहों को फुसलाने के लिए साढ़े तीन लाख डालर का भुगतान किया है।