ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी सुपूर्दे खाक, अदालत में पेशी के दौरान हुआ था निधन
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2019 2:40:53 PM
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी सुपूर्दे खाक, अदालत में पेशी के दौरान हुआ था निधन

काहिरा। मिस्र के 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को काहिरा में मंगलवार को दफना दिया गया। अदालत में पेशी के दौरान उनका निधन हो गया था। यह जानकारी उनके वकील ने बुधवार को दी।   

 
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मानवाधिकार समूह ने मोर्सी को हिरासत में रखे जाने और उनकी मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है। विदित हो कि मोहम्मद मोर्सी मिस्र के पहले लोकतांत्रिक ढंग से राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्हें साल 2013 में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
 
मोर्सी पर विदेशी शक्तियों और आतंकी समूहों के साथ सहयोग करने का आरोप था। इसी मामले की फिर से सुनवाई के दौरान वह अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपनी बातें कहने के लिए जज से पांच मिनट का समय मांगा। अदालत ने उन्हें समय भी दे दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी बातें कहनी शुरू की। तभी वह अचानक से बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांसें रुक चुकी थीं।
 
सरकारी टेलीविजन  की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति मोर्सी का निधन हृदयगति रुकने से हुई। उन्हें पूर्वी काहिरा के मेदिनात नसर में दफनाया गया है। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS