अंतरराष्ट्रीय
वैश्विक स्तर पर डॉलर पर फिर विचार हो: व्लादिमिर पुतिन
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2019 5:38:41 PMसेंट पीटर्सबग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग के साथ एक इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक बाजार में डॉलर की भूमिका पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
इकोनॉमिक फोरम की बैठक में उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह दुनिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। कई बार अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर चुके पुतिन ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह अपने अधिकार क्षेत्र को पूरी दुनिया में विस्तारित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कई बार अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर चुके पुतिन वैश्विक वित्तीय प्रणाली की आलोचना करते रहे हैं।