ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
दुबई में भीषण बस हादसे में 10 भारतीयों समेत 17 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2019 12:38:42 PM
दुबई में भीषण बस हादसे में 10 भारतीयों समेत 17 लोगों की मौत

दुबई। दुबई में गुरुवार शाम एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 भारतीय भी शामिल हैं। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
समाचार पत्र खलीज टाइम्स के मुताबिक बस में कुल 31 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्री ईद की छुट्टियां बनाकर ओमान से वापस आ रहे थे। दुबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट कर बताया कि दुर्घटना चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। चालक का नियंत्रण खोने के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद रोड पर रशीदिया मेट्रो स्टेशन के पास बस यातायात सिग्नल से टकरा गई। घायलों को राशिद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार आधे से ज्यादा नागरिक ओमान के निवासी थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS