ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मिलेंगे उत्तर कोरिया के किम जोंग
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2019 4:45:32 PM
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मिलेंगे उत्तर कोरिया के किम जोंग

प्योंगयांग (उत्तर केरिया)। उत्तर केरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे। शिखर वार्ता करने के लिए वह रूस जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
समाचार एजेंसी यॉनहाप ने उत्तर कोरिया स्टेट एजेंसी के हवाले से बताया है कि किम रूस के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर रूस जाएंगे। हालांकि मुलाकात की तिथि और स्थान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी महीने में हनोई शिखर बैठक में परमाणु निरस्त्रीकरण पर कोई सहमति नहीं बनी। परिणामस्वरूप कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं किया गया और इस शिखर बैठक को विफल माना जा रहा है। 
 
हालांकि उत्तर कोरियाई शासक किम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच तीसरी शिखर बैठक की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इससे पहले किम रूसी राष्ट्रपति पुतिन को विश्वास में लेना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में पुतिन को एक पत्र लिखा था जिसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात कही गई है। संभावाना है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक अगले हफ्ते रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में यह शिखर बैठक होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच यह बैठक आठ साल बाद होने जा रही है। साल 2011 में उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग इल और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच हुई थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS