अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में बस पलटने से 7 की मौत, 40 घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 6:40:43 PMइस्लामाबाद। बादिन के पास मोरघर में आज मिठी से कराची जा रही एक बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।
समाचार चैनल जिओ टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना बस की तेज गति होने के कारण हुई।
पुलिस सूत्रों के हवाले से रेडियो पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि की है। मृतकों में एक महिला और बच्चा भी हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।