ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
मोजाम्बिक में भीषण तूफान का कहर, एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2019 12:30:03 PM
मोजाम्बिक में भीषण तूफान का कहर, एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका

बेइरा। मोजाम्बिक में गत सप्ताह आए तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। वहीं, पड़ोसी जिम्बाब्वे में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग लापता हैं। बृहस्पतिवार को आए तूफान की मार सबसे पहले मध्य मोजाम्बिक के बेइरा शहर पर पड़ी जिससे वहां अचानक बाढ़ आ गई और सड़कें तथा मकान बह गए। इसके बाद तूफान पड़ोसी जिम्बाब्वे में प्रवेश कर गया।

 
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा​ कि इस समय आधिकारिक रूप से हमने 84 लोगों की मौत दर्ज की है, लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी आपदा है। एक लाख से अधिक लोग खतरे में हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक लोगों ने पेड़ों पर शरण ले रखी है और वे मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज ने कहा कि बेइरा में हुआ नुकसान भयावह है। इसने एक बयान में कहा कि पांच लाख 30 हजार की आबादी वाले शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS