ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पपुआ में बाढ़ से 73 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 11:39:53 AM
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पपुआ में बाढ़ से 73 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पपुआ में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से 73 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सेंटनी इलाक़े में भारी तबाही मची है। करीब 51 लोगों की यहीं मौत हुई है, जबकि जयपुरा में सात लोगों को बाढ़ की विभीषिका ने लील लिया। बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है।

 
सेंटनी इलाक़े में भारी तबाही होने के बावजूद राहत कार्य करने वालों ने पांच महीने के एक बच्चे को मलबे से निकालकर सुरक्षित बचा लिया है। राहत कार्य और तेज़ कर दिए गया है, लेकिन आशंका है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। भू-स्खलन से सड़क मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गए हैं, करीब एक सौ मकान ध्वस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार शाम मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। करीब चार हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर सरकारी भवनों में ठहराया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS